फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विवाद में खुद को आग लगने वाली महिला की इलाज के दौरान मौत

Tue, 04 Nov 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। घरेलू विवाद में खुद को आग लगने वाली महिला की 12वें दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। एक सप्ताह पहले उसकी 20 वर्ष से बेटी ने भी आत्महत्या कर ली थी। मामले में परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। घरेलू विवाद के चलते किसान की पत्नी ने खुद को आग लगा ली थी। इसके बाद परिजनों ने महिला को पाकबड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। इस बीच किसान की 20 वर्षीय बेटी ने घर में ही आत्महत्या कर ली थी। इस दौरान परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के बेटी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। वहीं निजी अस्पताल में भर्ती महिला ने भी सोमवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक सप्ताह के भीतर मां-बेटी की मौत से पूरा परिवार टूट गया। सीओ सिटी शक्ति सिंह महिला और उसकी बेटी की मौत की घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें