फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी मेला : गंगा में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 04 Nov 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
तिगरी मेले में सोमवार की सुबह गंगा में स्नान करते श्रद्धालु। स्रोत सूचना विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तिगरी धाम (अमरोहा)। तिगरी गंगा में लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। गंगा किनारे बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। धार्मिक अनुष्ठान कराए। तड़के शुरू हुआ स्नान का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर लगे तिगरी गंगा मेला शुभारंभ होने के तीसरे दिन सोमवार को तिगरी गंगा में स्नान करने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ा। तड़के से ही श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाने के लिए स्नान घाट का रुख कर दिया। स्नान घाट पर लाखों श्रद्धालुओं का जमावड़ा हो गया।
सूरज की किरण निकलने से पहले ही पतित पावनी में स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर गंगा मैया से घर परिवार में सुख सम़ृद्धि की कामना की। गंगा स्नान घाट हर हर गंगे के उदघोष से गूंज उठा। डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा में पुष्प और सूर्य को जल अर्पित किया। तड़के शुरू हुआ गंगा में स्नान का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। इस दौरान पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने में खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा। स्नान के लिए उमड़ रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने स्नान घाट पर लगाई बैरिकेडिंग पर लोगाें को रोका। इसके बाद भी श्रद्धालु बैरिकेडिंग के नीचे से निकल कर आते और जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें