गजराैला में परचून की दुकान चलाने वाले महिला की माैत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के मायके वालों ने उसे जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
परचून की दुकान चलाने वाली ख्यालीपुर ढाल निवासी सरोज (36) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। साल भर पहले उनके पति की भी मौत हो चुकी है। मायके वालों ने ससुरालियों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
पुलिस छानबीन में जुट गई है। थाना क्षेत्र के गांव शहवाजपुर डोर निवासी सुरेश सैनी ख्यालीपुर ढाल पर परचून की दुकान चलाते थे। करीब एक साल पूर्व उनकी मौत हो गई। पति की मौत के बाद पत्नी सरोज देवी दुकान चलाकर गुजारा करती थी। उनकी कोई संतान नहीं थी।
सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मंगलवार सुबह सरोज के सीने में दर्द उठा। जिस पर परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए। मगर हालत नाजुक होने पर उसने रेफर कर दिया। परिजन मुरादाबाद ले गए। जहां पर सरोज की सांस थम गईं। परिजन शव घर ले आए। मौत की सूचना पाकर अमरोहा के अहमद नगर से मायके वाले आ गए।
विज्ञापन
उन्होंने सरोज देवी के ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि उसे जहर देकर मार दिया है। फोन कर पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।