फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला के जेवर ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र में दो अज्ञात लोगों ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके सोने के कुंडल व अन्य जेवरात ठग लिए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव हैबतपुर बंजारा निवासी रुकसाना के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:30 बजे वह यशदान नर्सिंग होम में भर्ती रिश्तेदार को देखने जा रही थी। अस्पताल से करीब 30 मीटर पहले दो युवकों ने उससे दरगाह का रास्ता पूछा। रास्ता न पता होने की बात कहने पर आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके कानों के सोने के कुंडल, दुरिया और नाक की लाैंग लेकर भाग गए। होश आने पर रुकसाना ने परिजनों को सूचना दी। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें