फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी व स्वास्थ्य कर्मियों समेत 32 संक्रमित मिले, एक की मौत

विज्ञापन
गजरौला मंडी समिति में उड़ाई जा रहीं सोशल डिस्टेंस की धज्जियां। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
अमरोहा। लोगों की लापरवाही अब भारी पड़ने लगी है। जिले में लगातार कोरोना रोगियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार की बात करें तो इस साल के सबसे अधिक 32 संक्रमित आज मिले हैं। इनमें फैक्टरी व स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हैं। एक महिला की मौत भी हुई है। अब कुल 122 केस एक्टिव हो गए हैं। इनमें से दो ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि जो जांच रिपोर्ट आई है उनमें से 32 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें हर वर्ग के लोग शामिल हैं। यहां पर अब तक कुल 4616 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं, मंगलवार को शहर के एक मोहल्ले की 73 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत भी हुई है। महिला टीएमयू में भर्ती थीं। चार अप्रैल को उन्हें मुरादाबाद में भर्ती कराया गया था। इधर, अब तक 4444 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
3713 को लगा कोरोना से बचाव का टीका
मंगलवार को 6000 लोगों को कोरोना से बचाव के टीके लगाए जाने थे। लेकिन, 50 बूथों पर 3713 लोगों को टीका लग पाया है। बाकी लोग आए नहीं इसलिए उनको दोबारा बुलाकर टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरोहा में अबतक कोरोना की स्थिति
जिला----संक्रमित--------ठीक हुए-------मौतें-------सक्रिय
अमरोहा-----4616------4444---------51--------122
जिले में कोरोना की स्थिति (06 अप्रैल 2021 को)
जिला--------संक्रमित--------ठीक हुए-------मौतें------सक्रिय
अमरोहा------32------------02----------01-------122
धनौरा - 13
अमरोहा- 11
हसनपुर-5
जोया- 2
गजरौला-1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें