अमरोहा। परिवार से बिछड़ी बच्ची को बाल कल्याण समिति ने मुरादाबाद के बाल गृह बालिका में भेज दिया है। बच्ची की उम्र आठ वर्ष बताई जा रही है। उसने बमुश्किल अपना नाम पूजा और माता का नाम लक्ष्मी बताया है। सैदनगली पुलिस को एक बच्ची भटकती हुई मिली। सोमवार को पुलिस ने विकास भवन स्थित बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। इससे पहले काउंसलर सुनीता शर्मा ने बच्ची से जानकारी ली और बातचीत की लेकिन, बच्ची पता नहीं बन सकी। इसके बाद बाल कल्याण समिति के सदस्य मसरुर अहमद सिद्दीकी और जहीरूल इस्लाम ने बच्ची को बालिका आश्रय गृह मुरादाबाद में भेज दिया। समिति ने लोगों से बच्ची के परिवार के बारे में अवगत कराने को कहा है ताकि उसे मां-बाप के सुपुर्द किया जा सके।