फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महिला घर से लापता, पति ने थाने पहुंचकर दी तहरीर

Tue, 09 Dec 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से तीन बच्चों की मां अचानक लापता हो गई। पति ने कोतवाली पहुंचकर पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति एक दिसंबर को फैक्टरी में नौकरी गया था। उसके बच्चे स्कूल गए थे। बच्चे स्कूल से लौटे तो घर पर उनकी मां नहीं मिली। शाम को पति के लौटने पर परिजनों ने घटना की जानकारी दी। पति ने पत्नी को आसपास व रिश्तेदारों में तलाश किया लेकर उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

पति ने बताया कि लगभग एक माह पहले एक अंजान व्यक्ति का फोन उसके मोबाइल पर आया था। उसी फोन काल के बाद उसकी पत्नी उस युवक के संपर्क में रहने लगी थी।
नजदीकियां बढ़ने पर जब उसने पत्नी को फोन इस्तेमाल करने से मना किया तो घर में विवाद और कहासुनी होने लगी। इसके बाद से स्थिति बिगड़ती चली गई। रविवार को पति थाने पहुंचा और तहरीर देते हुए आशंका जताई कि उसकी पत्नी किसी युवक के साथ घर से चली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें