फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शादी के दस साल बाद प्रेमी के साथ गई महिला

Thu, 06 Feb 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शादी के दस साल बाद दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ चली गई। घर में रखे नकदी-जेवरात भी ले गई। पति ने आरोपी के परिजनों से पूछा तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से पत्नी को तलाश कराने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी कुलवंत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रजबपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की शादी करीब दस साल पहले हुई थी। दंपती के एक बेटा व एक बेटी है। आरोप है कि 28 नवंबर की शाम पांच बजे किसान की पत्नी को बिजनौर जिले के खानपुर का रहने वाला कुलवंत बहला फुसलाकर कर ले गया। महिला अपने साथ घर में रखे दो लाख की कीमत के सोने-चांदी के जेवर और 70 हजार रुपये की नकदी ले गई है।
किसान व उसके साले ने आरोपी कुलवंत के परिजनों से दोनों के बारे में पूछा तो उन्होंने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले में पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा, उसने मुख्यमंत्री को शिकायतीपत्र भेजकर पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाई। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में कुलवंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें