फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पति को वीडियो कॉल कर फंदे पर लटकी महिला, हालत गंभीर

Sun, 23 Nov 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। नगर की एक महिला ने विवाद के बाद पति को वीडियो कॉल की और फंदे से लटक गई। ऐन वक्त पर परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को फंदे से उतारकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। जिला अस्पताल से मेरठ के लिए रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

मामला हसनपुर के एक मोहल्ले का है। मोहल्ले में 38 वर्षीय मजदूर का परिवार रहता है। उसका अपनी 35 वर्षीय पत्नी से पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है। शनिवार की दोपहर को मजदूर अपने काम पर गया हुआ था, दोपहर के समय महिला ने अपने पति को वीडियो कॉल की और कहा कि मैं जान देने जा रही हूं देख लो। इतना कहते ही महिला फंदे पर लटक गई। पति ने कॉल करके पड़ोस के लोगों को सूचना दी। पड़ोसी व परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि महिला फंदे पर लटकी थी। उन्होंने उसे फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मेरठ ले जाया गया है। इस संबंध में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें