फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पति नहीं मैं प्रेमी संग रहूंगी': इंस्टा पर हुआ दो बच्चों की मां को प्यार, तीज मनाने की बात कह दूसरी बार भागी

Tue, 29 Jul 2025 06:37 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, डिडौली (अमरोहा)।

सार

एक जुलाई को वह दिल्ली में ही दोनों बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी। जानकारी मिलने पर पति एटा पहुंचा और पत्नी को समझाकर उसे अपने साथ घर ले आया था। इसके बाद भी विवाहिता प्रेमी के साथ बात करती रही।
विज्ञापन
दो बच्चों और पति को छोड़ प्रेमी संग रहने लगी महिला - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमरोहा स्थित डिडौली क्षेत्र निवासी एक महिला की इंस्टाग्राम पर एटा जिले के युवक से दोस्ती हो गई। कुछ ही दिनों में दोस्ती प्यार में बदल गई। महिला दो बच्चों की मां है। 28 दिन पहले विवाहिता प्रेमी के साथ चली गई तो पति मनाकर अपने साथ ले आया। अब विवाहिता ने कोतवाली में पहुंचकर पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। वह बोली पति के नहीं प्रेमी के साथ रहेगी। पुलिस ने विवाहिता को समझाकर उसके मायके वालों के सुपुर्द कर दिया। 

विज्ञापन

2021 में हुई थी महिला की शादी
मुरादाबाद जिले के बिलारी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक दिल्ली में राजमिस्त्री है। 2021 में उसकी शादी संभल जनपद के असमौली थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद युवक पत्नी को लेकर दिल्ली में रहने लगा। उसके दो बच्चे भी हैं। इस दौरान विवाहिता की पहचान इंस्टाग्राम पर जनपद एटा के एक युवक से हो गई। दोनों की मोबाइल पर बातचीत होने लगी। देखते ही देखते दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। 

एक बार तो पत्नी को समझाकर ले आया था पति
एक जुलाई को वह दिल्ली में ही दोनों बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी। जानकारी मिलने पर पति एटा पहुंचा और पत्नी को समझाकर उसे अपने साथ घर ले आया था। इसके बाद भी विवाहिता प्रेमी के साथ बात करती रही। विवाहिता के सास-ससुर डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किराए पर रहते हैं। ससुर हाईवे स्थित फैक्टरी में नौकरी करते हैं। 

इस बार तीज मनाने के बहाने गई थी
विवाहिता ने पति से कहा कि वह तीज मनाने मायके जाएगी। इस पर पति ने उसे पिता के पास भेज दिया। अब पति जब उसे बुलाने पहुंचा तो विवाहिता ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया। दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट भी हुई। विवाहिता कोतवाली पहुंच गई। पुलिस ने विवाहिता के मायके वालों को भी बुला लिया। विवाहिता ने पति के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। 
विज्ञापन

थाने में बोली महिला- पति नहीं प्रेमी संग रहूंगी
महिला ने कहा कि वह प्रेमी के साथ रहेगी। दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के आधार पर विवाहिता को उसके मायके वालों के साथ भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि विवाहिता अपनी मर्जी से मायके वालों के साथ चली गई है। तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें