फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में छत से गिरी महिला, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। गांव शाहपुर कला में बंदरों के आतंक से बचने के दौरान महिला छत से गिरकर गंभीर घायल हो गई। घटना से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

गांव निवासी दीप कुमार रावत की पत्नी ममता (40) शुक्रवार दोपहर घर की छत पर कपड़े सुखा रही थीं। इसी दौरान बंदरों का झुंड छत पर आ गया और हमला करने का प्रयास करने लगा। घबराकर भागने के दौरान संतुलन बिगड़ने से ममता छत से नीचे गिर गईं।
विज्ञापन

परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बंदरों से राहत दिलाने की मांग की है। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि बंदरों को पकड़वाने का काम किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें