फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। गजरौला थाना क्षेत्र के मायापुरी मोहल्ला निवासी विवाहिता की संदिग्ध हालात में दिल्ली में मौत हो गई। शव घर पर लाने के बाद मायके और ससुराल वालों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के मायापुरी मोहल्ला निवासी राम सिंह वर्मा ने अपनी पुत्री मीनाक्षी की शादी मुरादाबाद के हिमगिरि कॉलोनी निवासी अर्जुन के साथ की थी। शुक्रवार की रात मीनाक्षी की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार की सुबह मायके वाले महिला का शव गजरौला स्थित घर लाए। इस दौरान मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मीनाक्षी की हत्या करने का आरोप लगाया। इसके बाद मायके और ससुराल वालों के ंबीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों तरफ से चार लोगों को हिरासत में लिया। साथ ही रविवार को पुलिस ने सुरेश वर्मा, गोविंद, अर्जुन. निवासी हिमगिरि कॉलोनी मुरादाबाद व नीरज निवासी शिवपुरी गजरौला का शांतिभंग की आशंका में चालान किया। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि आरोपी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें