फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सिजेरियन डिलीवरी के तीन दिन बाद महिला की मौत, हंगामा

Thu, 14 May 2026 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। निजी अस्पताल में प्रसव के तीन दिन बाद महिला मौत हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में बिना किसी कानूनी कार्रवाई के परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानठेर निवासी सोनू ने अपनी पत्नी बबीता (29) को प्रसव पीड़ा के दौरान हसनपुर में बाइपास रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां सिजेरियन ऑपरेशन से बच्चे को जन्म दिया गया। प्रसव के बाद महिला की हालत खराब हो गई। चिकित्सक ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान बुधवार को महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव लेकर सीधे हसनपुर पहुंचे, जहां उसका ऑपरेशन हुआ था। परिजनों ने निजी अस्पताल पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही भाकियू बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भाटी पहुंच गए। उन्होंने मामले में जांच की मांग की। हालांकि बाद में बिना किसी कानूनी कार्रवाई ही परिजन शव को ले गए। सीएचसी प्रभारी डा.ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में है। पूरे मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें