फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, दोनों तरफ से प्राथमिकी

Thu, 14 May 2026 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा बख्तावर सिंह में पुरानी मुकदमेबाजी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर घर में घुसकर हमला करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर छह नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी हेमलता शर्मा का आरोप है कि उनकी रिश्तेदारों से पुराना विवाद चल रहा है और मारपीट का एक मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। उनका कहना है कि 11 मई की रात करीब आठ बजे वह दुकान से राशन लेकर घर लौटीं तो घर के अंदर से चीख-पुकार की आवाज सुनाई दी। अंदर जाकर देखा तो ललित शर्मा, अभिषेक शर्मा, राज शर्मा और विमला शर्मा घर में मौजूद थे। आरोप है कि सभी लोग उन पर पुराना मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई और मोबाइल फोन तोड़ दिया गया। आरोपियों ने बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष की विमला शर्मा ने भी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि उसी दिन शाम करीब सात बजे हेमलता शर्मा अपने बेटे आयुष के साथ उनके घर पहुंचीं और मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें