फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। बहन के घर जाते समय स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिरकर पिंकी देवी (27) की मौत हो गई। यह हादसा नौगांवा सादात थानाक्षेत्र में हुआ। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पिंकी देवी डिडौली गांव के रहने वाले अनिल कुमार की पत्नी थीं। उनके परिवार में दो बेटी भी हैं। अनिल कुमार की बहन शालीनी की शादी नौगांवा सादात क्षेत्र के एक गांव में हुई है। रविवार की सुबह अनिल कुमार अपनी पत्नी पिंकी देवी के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अमरोहा नौगांवा सादात रोड स्थित कताई मिल के सामने पहुंची। तभी स्पीड ब्रेकर की वजह से बाइक से उछल कर पिंकी देवी नीचे गिर पड़ीं। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पति अनिल कुमार ने लोगों की मदद से घायल पिंकी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के पिंकी देवी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें