फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोतवाली पहुंचकर युवती ने काटा हंगामा, पीएसी कर्मी को बताया प्रेमी, कहा- पेट में पल रहा उसका बच्चा

Thu, 15 May 2025 03:26 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

अमरोहा देहात क्षेत्र की युवती ने डिडौली कोतवाली में हंगामा करते हुए पीएसी में तैनात जवान पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। युवती ने दावा किया कि उसके पेट में पल रहा बच्चा पीएसी कर्मी का है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
अमरोहा में शादी की जिद पर अड़ी युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएसी कर्मी को अपना प्रेमी बताने वाले युवती बुधवार को दूसरे दिन डिडौली कोतवाली पहुंची और हंगामा करने लगे। युवती ने पेट में पल रहे बच्चे को भी पीएससी कर्मी का बताया। पुलिस के आरोपी को बुलाने के आश्वासन पर वह मुरादाबाद कंपनी कमांडर से मिलने चली गई। फोन पर आरोपी ने तीन दिन में गांव आकर बातचीत का भरोसा दिया।

विज्ञापन


इसके बाद युवती घर लौट आई। बुधवार को डिडौली क्षेत्र निवासी एक युवती कोतवाली पहुंची। उसने कहा कि उसके पेट में पल रहा तीन माह का बच्चा पीएसी कर्मी  का है, जिसने उससे शादी का वायदा किया था और अब मना कर रहा है। युवती मंगलवार को भी कोतवाली आई थी और हंगामा किया था। हालांकि, किशोरी परिजनों के साथ घर लौट गई थी।

वहीं, बुधवार को फिर कोतवाली पहुंची युवती ने हंगामा किया और कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह जान देने से पीछे नहीं हटेगी। कोतवाली पुलिस ने उसे समझाकर उसे शांत किया। साथ ही हर स्तर पर मदद का यकीन दिलाए जाने पर वह कोतवाली से सीधे मुरादाबाद के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


वहां पीएसी कार्यालय में कंपनी कमांडर के नहीं मिलने पर मोबाइल पर हुई बातचीत के दौरान पीएसी कर्मी ने तीन दिन के भीतर गांव आकर बातचीत करने का भरोसा देकर बमुश्किल घर वापस भेजा। वहीं, युवती के आरोपों की जांच कर रही कोतवाली पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए पीएसी कर्मी को कोतवाली बुलाया है।

युवती के अनुसार वह थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। तीन वर्ष पहले इंस्ट्राग्राम के माध्यम एक पीएसी कर्मी से संपर्क हुआ था। पीएसी कर्मी डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। उसकी तैनाती मुरादाबाद पीएसी में चल रही है। दोनों के बीच शुरू हुई बातचीत प्रेमप्रसंग में बदल गई।

एक ही बिरादरी के है दोनों
एक ही बिरादरी होने पर पीएसी कर्मी ने प्रेमिका से शादी करने का भरोसा दिलाया था लेकिन बाद में वह अपने वादे से पीछे हट गया था। गांव में पंचायत बैठ हुई थी, जिसमें दोनों परिवारों के बीच हुए लिखित समझौते में पीएसी कर्मी ने शादी करने का वादा किया था। युवती ने भरी पंचायत में शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए दुष्कर्म के मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दे डाली थी।

जेल जाने के डर से आरोपी ने उसके साथ शादी करने की हामी भर ली थी। बीते कई दिन से पीएसी कर्मी का व्यवहार बदला हुआ था। प्रेमिका ने जब इसकी वजह जानना चाही तो उसने मजबूरी बताकर शादी करने को साफ मना कर दिया।

विज्ञापन

मंगलवार को भी युवती आई थी थाने 
आरोपी युवक पर कार्रवाई को लेकर उसने मंगलवार को कोतवाली पहुंच कर हंगामा किया था। पुलिस ने बमुश्किल तमाम समझाने के बाद उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया था। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ करने के लिए पीएसी कर्मी को बुलाया गया है। आरोपों की पुष्टि के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें