रकम खर्च करने से मिलेगी निजात
ब्लड सेपरेशन यूनिट में डेंगू के मरीजों को मुफ्त में प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सुविधा शुरू होने के बाद डेंगू के मरीजों के तीमारदारों को प्लेटलेट्स के लिए निजी अस्पतालों में नहीं भटकना पड़ेगा। साथ ही बाहर से प्लेटलेट्स की खरीद पर होने वाले भारी खर्च से भी निजात मिलेगी।
जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी में भर्ती मरीजों को मुफ्त में प्लेटलेट्स उपलब्ध कराई जाएगी। खून की एक यूनिट से प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, पीआरबीसी (पैक्ड रेड ब्लड सेल) और क्रॉयोप्रेसीपिटेट तैयार किए जा रहे हैं। पहले यहां केवल हर ग्रुप का ब्लड मिलता था।
मरीज के तीमारदारों को लाना पड़ेगा रक्तदाता
मरीज के लिए ब्लड या प्लेटलेट्स प्लाज्मा चाहिए तो दोनों तरीके मरीजों के लिए तीमारदारों को दो रक्तदाता लाना पड़ेगा। इसके बदले सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को निशुल्क प्लेटलेट्स प्लाज्मा चढ़ाया जाएगा। जबकि, निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को निर्धारित शुल्क के अलावा रक्तदाता भी देना पड़ेगा।
निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को इतने रुपये देने होंगे
पीआरबीसी 1100 रुपये
प्लाज्मा 300 रुपये
प्लेटलेट्स 300 रुपये
क्रॉयोप्रेसीपिटेट 300 रुपये
होल ब्लड 1100 रुपये
इस बार डेंगू के मरीजों के तीमारदारों को प्लेटलेट्स के लिए निजी अस्पतालों में नहीं भटकना पड़ेगा। जिला अस्पताल स्थित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट में ही प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, पीआरबीसी और क्रॉयोप्रेसीपिटेट मिल सकेंगे। सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को मुफ्त में प्लेटलेट्स उपलब्ध जाएगी। निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए शुल्क निधार्रित है। - डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ