फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महिला ने सिपाही पति पर दूसरी शादी करने और दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

Fri, 26 Jun 2026 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोलकाता निवासी महिला ने अमरोहा में तैनात डायल-112 के सिपाही पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी देने और पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोपी सिपाही और उसके परिजनों पर कोलकाता में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन

कोलकाता निवासी परवीन अख्तर आरोप है कि वर्ष 2022 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान सिपाही राशिद से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में निकाह हुआ। परवीन अख्तर का दावा है कि विवाह के समय उसके परिजनों ने नकद धनराशि और सोने-चांदी के आभूषण भी दिए थे। लेकिन, शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि उससे सोने-चांदी के जेवर और कार की मांग की गई। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। सिपाही पति के द्वारा दहेज लाने के लिए दबाव बनाया जाता था और मांग पूरी नहीं होने पर तलाक देने की धमकी दी जाती थी। आरोप है कि पति राशिद ने फरवरी 2025 में दूसरी महिला से निकाह कर लिया। दूसरी पत्नी ने भी उसे धमकी दी और पहले से दर्ज मामलों को वापस लेने का दबाव बनाया।
परवीन अख्तर ने इस संबंध में कोलकाता स्थित संबंधित थानों और न्यायालयों में दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा तथा भरण-पोषण से जुड़े मुकदमे दर्ज करा रखे हैं। इन मामलों की सुनवाई वर्तमान में न्यायालय में चल रही है। बृहस्पतिवार को परवीन अख्तर अमरोहा पुलिस ऑफिस पहुंची और सिपाही पति के खिलाफ विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें