अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। गजरौला में एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। कार से टक्कर हो गई। तो वहीं गंगेश्वरी में ससुराल जा रहे युवक की बाइक ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई, जिसमें बाइक सवार की जान चली गई। दोनों ही बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव छोया निवासी बलवीर(60) अपने बेटे बृजेश व मासूम धेवते विशाल के साथ मंगलवार रात 11 बजे गांव चौबारा सेन एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर रात में ही अपने घर जा रहे थे। गजरौला से हसनपुर रोड पर अल्लीपुर के पास सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार तीनों घायल हो गए थे। घायलों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर किया गया था। बताया जाता है कि बुजुर्ग एवं दिव्यांग बलवीर ने मंगलवार दोपहर को मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि घायल ब्रजेश व विशाल का भी ऑपरेशन किया जा रहा है। इन दोनों की हालत में भी गंभीर बताई जा रही है। उधर, बिजनौर के हिमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव मंडलावर निवासी रिंकू अपने भतीजे आर्यन के साथ मंगलवार रात करीब 10 बजे गजरौला से चांदपुर बाइक से जा रहा था। धनौरा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। मेरठ के लिए रेफर किया गया है। हादसों के दोनों ही मामलों में बाइक सवार बिना हेलमेट सफर कर रहे थे।
वहीं थाना आमदपुर के बहादुरपुर मिश्र निवासी रामऔतार सोमवार की शाम वह बाइक से ससुराल गांव परतापुर थाना बहजोई जा रहा था। गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली में घुस गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रहरा सीएचसी में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा खमानी पुत्र छोटे लाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।