फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस घंटे के भीतर दूसरा बदमाश भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान बदमाश सचिन के साथी को पुलिस ने बीस घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। ये आरोपी बुधवार की रात मुठभेड़ के दौरान फरार हो गया था। अब तक पुलिस छह आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज चुकी है। जबकि लूट में शामिल एक आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

बुधवार की रात नगर कोतवाली पुलिस की सुनार से लूटपाट करने वाले मेरठ के हस्तिनापुर निवासी बदमाश सचिन से मुठभेड़ हो गई थी। जबकि उसका साथ फरार हो गया था। इससे पहले पुलिस लूटपाट करने वाले गैंग के चार बदमाश आशेकीन कुरैशी, आसिफ, अजहर व आमिर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि बुधवार की रात पुलिस मुठभेड़ से फरार हुआ उत्तम उर्फ राहुल निवासी माखननगर थाना बहमूसा जनपद मेरठ को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि लूट का एक मुख्य आरोपी संजू अभी फरार है। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि उत्तम उर्फ राहुल लूट में शामिल नहीं था। वह सचिन के साथ मुठभेड़ में शामिल था। जबकि लूट के मुकदमें में वांछित संजू की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें