फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किसानों के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट वापस लिए जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने किसानों और कालोनीवासियों के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट वापस लेने और प्रशासन व एनएचएआई के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को संघ के बैनर तले पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। सौंप ज्ञापन में कहा कि बिजनौर जिले में निर्माणाधीन मेरठ और पौढ़ी हाईवे पर बैराज के पास हेमराज कालोनी चौराहे पर भारतीय किसान संघ के बैनर तले लोगों का पिछले नौ माह से लगातार अंडरपास की मांग को लेकर धरना चल रहा है। अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी एनएचएआई और प्रशासन ने गलत तरीके से धरने को पुलिस की मदद से बंद करा दिया। इस मामले में मुकदमे भी दर्ज किए गए। मांग की कि सभी दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और मुकदमे वापस लिए जाएं। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा, धर्मपाल सिंह चौहान,महीपाल सिंह, आलोक चौहान, सतीश त्यागी, विपिन कुमार, हरिप्रकाश राणा, डॉ. शिवचरण सैनी, पुनीत कुमार, ऊषा चौधरी, ओमवीर सिंह सिंह एडवोकेट, अशोक कुमार, गंगाराम सिंह, अनुज कुमार, पिंटू दिवाकर, चंद्रपाल सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें