फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में छाए बादल, आज और कल बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
अमरोहा में सोमवार की सुबह कोहरे से गुजरती ट्रेन। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। मौसम कोई बदलाव न होने से ठंड बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। कृषि विभाग के मुताबिक इस सप्ताह आसमान में बादल छाए रहेंगे। आज (मंगलवार) और कल (बुधवार) बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं ठंडी हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे मौसम में आलू की फसल को भारी नुकसान होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

दरअसल बारह दिसंबर की रात जिले में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। इससे करीब 26 हजार हेक्टेयर फसल तबाह हो गई थी। इसमें तिलहनी-दलहनी समेत आलू, गेहूं और सब्जी की फसल शामिल हैं। जिलेभर में करीब 90 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की बुवाई होनी थी। कुल 40 हजार हेक्टेयर भूमि में गेहूं की बुवाई हो सकी है। ओलावृष्टि के बाद से पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। जिससे मौसम ठंडा हो गया। सर्द हवाएं चल रही हैं। जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सोमवार को फिर कृषि विभाग ने किसानों के मोबाइल में एसएमएस भेजकर अलर्ट जारी किया है। जिसमें बताया कि मंगलवार और बुधवार को बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। इसके बाद किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि ऐसे मौसम में आलू को झुलसा रोग लगने की संभावना बनी रहती है। अगर बीमारी लगी तो आलू की फसल को भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें