फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन का सबसे ठंडा सोमवार, कोहरे में लिपटा शहर

विज्ञापन
अमरोहा में सोमवार की दोपहरै जोया रोड पर छाया कोहरा। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। फिजा में छाए कोहरे के साथ ही शीतलहर की शुरुआत हो गई। शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। कोहरे और आसमान में छाई बदली से दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सर्दी ने लोगों कंपाकर सीजन के सबसे ठंडे सोमवार का एहसास कराया। कृषि विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार रात और शुक्रवार को रुककर दिनभर बारिश होती रही। दो दिन की बारिश के बाद शनिवार को मौसम साफ हुआ। वहीं, रविवार को धूप खिली तो लोगों को सर्दी से राहत मिली। सोमवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से ही फिजा में कोहरा छा गया। इससे सड़कों पर अंधेरा छा गया। दोपहर से शाम हो गई लेकिन सूरज बादलों में ही छिपा रहा। वहीं, कोहरे और बदली के बीच चल रही सर्द हवाओं ने लोगों को कंपा दिया। जगह-जगह लोग आग जलाकर हाथ तापते नजर आए। सुबह के वक्त बच्चे भी ठिठुुरते हुए स्कूल पहुंचे। वहीं नौकरी पेशे वाले भी ऐसे ही हालत में दफ्तर पहुंचे। दूसरी ओर कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ा। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। चालकों को वाहन चलाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि सोमवार को सबसे अधिक सर्दी रही। आने वाले चौबीस घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें