फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली एवं पंचायत चुनाव में खपाने को ले जाई जा रही दो लाख की अवैध शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। थाना डिडौली पुलिस ने तस्करी कर लग्जरी गाड़ी से लाई जा रही गैर प्रांतीय अवैध शराब पकड़ ली। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब दो लाख बताई जा रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार शराब पंचायत चुनाव एवं होली के त्योहार को लेकर खपाने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में व अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में आगामी होली पर्व व पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत गुरुवार को चेकिंग के दौरान सूचना पर थकपासी बार्डर से लग्जरी कार से अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपी सोनू उर्फ मास्टर निवासी लहराडा थाना सदर जनपद सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। इसके कब्जे से कार में छिपाकर रखी 40 पेटी रॉयल विस्की अरुणाचल प्रदेश मार्का बरामद हुई। आरोपी वर्ष 2020 में भी थाना डिडौली पुलिस द्वारा अवैध तरीके से कार में शराब की तस्करी करते हुए 22 पेटी अवैध शराब के गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें