फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी से वादकारियों के हितों में काम करेंगे : राकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा के एडीजीसी बनाए जाने पर वकीलों ने उनका स्वागत किया। कहा कि अब वह सरकार की ओर से मुकदमों की पैरवी करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को राजीव सैनी के आवास पर राकेश कुमार मिश्रा का स्वागत किया गया। परिषद के महामंत्री राजपाल सिंह ने कहा कि राकेश कुमार मिश्रा की प्रदेश सरकार की ओर सरकार के मुकदमों में पैरवी के लिए सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता बनाया गया है। अब वह सरकार की ओर से मुकदमों में पैरवी करेंगे।
राजीव सैनी ने कहा कि परिषद के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है कि परिषद के कई अधिवक्ता सरकार के मुकदमों में पैरवी कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह भी उत्कृष्ट कार्य करेंगे। राकेश कुमार मिश्रा ने सभी का आभार जताया। कहा कि उन्हें विशेष अपर जिला सत्र न्यायाधीश, एससी-एसटी में सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता का चार्ज दिया गया है। वे पूरी ईमानदारी व निष्ठा से काम करेंगे। इस दौरान विपेंद्र गुर्जर, पुलकित शर्मा, समरपाल सिंह, ईश्वर सिंह, रिचा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें