फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल के चार विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल के अदिति श्रीवास्तव, कृष्ण कांत त्रिवेदी, दिव्यार्थ चौधरी, गुंजन राजपूत का चयन सीबीएसई की तरफ से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के लिए किया गया है। शिखर सम्मेलन 19 दिसंबर से नई दिल्ली में किया जाएगा।
विज्ञापन

नई दिल्ली में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन के लिए पूरे देश के सीबीएसई से संबद्ध 150 स्कूल टीम का चयन किया गया है। जिसमें स्वास्थ्य कल्याण प्रदर्शनी, युवा वक्ता चैंपियनशिप, युवा संसद, विषयगत पेंटिंग, शास्त्रीय नृत्य, नुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। शिखर सम्मेलन में छात्र-छात्राओं को अपनी योग्यता को दिखाने का मौका मिलेगा। इसके लिए एसआरएस स्कूल की कक्षा दस की छात्रा अदिति श्रीवास्तव, कक्षा नौ से गुंजन राजपूत, दिव्यार्थ चौधरी और कृष्णकांत का चयन किया गया है। शिखर सम्मेलन में चयनित स्कूल की टीम प्रधानाचार्य धर्मेंद्र चतुर्वेदी व कोऑर्डिनेटर साक्षी सिंह के निर्देशन में तैयारी कर रही है। स्कूल के निदेशक पुनीत सिंह, एमडी वीरेंद्र सिंह, चेयरमैन गुरुवचन सिंह ने चयनित होने पर छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें