फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को मृत देख पति ने घोंट दिया था साइमा का गला

विज्ञापन
हत्यारोपी पति ऑसिफ। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सैंतली में विवाहिता और उसके दो बच्चों की हत्या का खुलासा गुरुवार को पुलिस ने कर दिया है। पागलपन में साइमा ने ही अपने दोनों बच्चों की हत्या कर दी थी। बच्चों को मृत अवस्था में देख पति आपा खो बैठा। उसने सलवार के नाड़े से गला घोंटकर साइमा की हत्या कर दी थी। साइमा की हत्या को आत्महत्या साबित करने के लिए पति ने दोनों बच्चों के शव डबल बेड के बॉक्स में छिपाए थे। पुलिस ने घर से बिना नाड़े की सलवार बरामद कर हत्यारोपी पति को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने तिहरे हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को सैंतली गांव में निवासी मोहम्मद आसिफ की पत्नी साइमा और बेटी नजमुल हुदा (ढाई वर्ष) और बेटा हैदर अली (डेढ़ वर्ष) के शव घर के कमरे में पड़े मिले थे। दोनों बच्चों के शव डबल बेड के बॉक्स से बरामद हुए थे। जबकि मां साइमा का शव बेड के ऊपर निर्वस्त्र पड़ा मिला था। पति मोहम्मद आसिफ ने साइमा के खिलाफ दोनों बच्चों की हत्या कर खुद फंदा लगाकर आत्महत्या की पटकथा लिखी और रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साइमा की गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। जबकि दोनों बच्चों की मौत दम घुटने से होना सामने आई थी। साइमा के भाई आसिफ अत्तारी ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ सदर इस तिहरे हत्याकांड की विवेचना कर रहे थे। गुरुवार को डिडौली पुलिस आरोपी पति मोहम्मद आसिफ गिरफ्तार कर लिया। एएसपी के मुताबिक साइमा मानसिक रूप से ठीक नहीं थी। जिसका इलाज चल रहा था। साइमा कई बार निर्वस्त्र होकर घर से निकल जाती थी। साइमा के पागलपन से आसिफ दुखी और परेशान था। वारदात वाले दिन आसिफ दुकान से अपने घर पहुंचा तो साइमा निर्वस्त्र खड़ी थी। जबकि दोनों बच्चे मृत अवस्था में पड़े थे। यह देखकर आफिस अपना आपा खो बैठा और सलवार से नाड़ा निकाल कर साइमा की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। शव को उठाकर बेड के ऊपर डाल दिया। जबकि दोनों बच्चों के शवों को बेड के अंदर छिपा कर घर से बहार चला गया था। पुलिस को गुमराह करने के लिए साइमा पर दोनों बच्चों की हत्या कर खुद आत्महत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें