फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कंटेनर में घुसी डीसीएम, चालक समेत तीन फंसे

विज्ञापन
गजरौला में हादसे के बाद डीसीएम में फंसे चालक और अन्य को निकालने की जद्दोजहद करते लोग। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। हाईवे पर आगे चल रहे कंटेनर के चालक ने अचानक गाड़ी मोड़ दी, जिससे पीछे से आ रही डीसीएम उसमें जा घुसी। डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं चालक, क्लीनर समेत तीन लोग गाड़ी में ही फंस गए। कड़ी मशक्कत कर गाड़ी काटकर उन्हें बाहर निकाला। वहीं, हादसे में डीसीएम में पीछे बैठी महिला और बच्चों समेत सात अन्य को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद कंटेनर का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। वहीं, हाईवे पर दिल्ली जाने वाली साइड में दो घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे यह हादसा हाईवे पर बंद पड़ी यूएस फूड फैक्ट्री के सामने कट पर हुआ। दिल्ली की दिशा में जा रहे कंटेनर के चालक ने कट पर अचानक की अपनी गाड़ी गजरौला के लिए मोड़ दी। इसी दौरान पीछे से आ रही डीसीएम उसमें जा घुसी। तेज धमाके की आवाज के साथ डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर जुटी भीड़ ने डीसीएम में फंसे चालक बुद्धसेन पुत्र भीमसैन निवासी गांव बवनपुराकलां थाना बहजोई, क्लीनर लक्ष्मण एवं रवि पुत्र राजपाल निवासी संभल को बमुश्किल गाड़ी काट-काटकर बाहर निकाला। तीनों ही दर्द से छटपटा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस भी आ पहुंची। वहीं, हादसे में डीसीएम में पीछे बैठे प्रेमपाल पुत्र राजपाल, उनकी पत्नी मिनीता, पुत्र राहुल, यश, पुत्री वैष्णवी, कुमकुम, भतीजी प्रीति, भाई आकाश भी आंशिक रूप से घायल हो गए। लोगों ने डीसीएम में फंसे घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें मेरठ रैफर कर दिया गया। प्रेमपाल ने बताया कि वे सभी नोएडा के सेक्टर 17 में रहकर काम करते हैं। छोटे भाई की कुंदरकी में शादी होने पर वे सभी वहीं से वापस नोएडा लौट रहे थे। उधर, हादसे के कारण हाईवे पर लगभग दो घंटे दिल्ली जाने वाली साइड में जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें