फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर देकर की गई थी रहीस की हत्या, पत्नी हिरासत में 

Mon, 08 Aug 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
 देहात थाना क्षेत्र के निकटवर्ती पैगंबरपुर गांव निवासी रहीस की मौत नहीं हुई थी, बल्कि उसे जहर देकर मारा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर की पुष्टि हो गई है। हत्या का आरोप मृतक की पत्नी पर लगाते हुए मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ऩे महिला को पूछताछ के लिए उठाया है। 
विज्ञापन


पैगंबरपुर गांव देहात थाना क्षेत्र की सीमा का है। यहां निवासी रहीस की सोमवार को मौत हो गई थी। गांव के कुछ लोगों ने स्वाभाविक बताया था तो कुछ हत्या की आशंका जता रहे थे। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका के चलते पोस्टमार्टम कराया। कई दिन बाद आई रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि हुई है। हत्या का आरोप है मृतक की पत्नी पर है। मृतक के बड़े भाई ने ऊमरी चौकी पुलिस को मृतक की पत्नी के नाम तहरीर दी।

बताते हैं कि मृतक की पत्नी का गांव के ही व्यक्ति से अवैध संबंध था। जिसकी जानकारी रहीस को हो गई थी तथा वह विरोध करता था। मामला रफा दफा करने के लिए रात गांव में पंचायत भी हुई थी। मगर बात नहीं बनी। ऊमरी चौकी इंचार्ज उमेश यादव ने बताया कि मृतक के भाई ने उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। महिला को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें