फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नारंगपुर से ढक्का मोड़ तक 20 करोड़ से होगा चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/जोया। नारंगपुर से ढक्का मोड़ तक करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से 10 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण कराया जाएगा। वहीं, जोया में मुख्य चौराहे से हाईवे तक 22.44 लाख रुपये से 255 मीटर लंबी सड़क का निर्माण होगा।
विज्ञापन

सदर विधायक महबूब अली ने विधायक निधि से नारंगपुर-ढक्का मोड़ सड़क का कार्य मंजूर कराया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गिरीशचंद ने बताया कि जल्द काम शुरू कराया जाएगा।
जोया में मुख्य चौराहे से हाईवे किनारे हनुमान मंदिर के पश्चिम स्थित केके चिल्ड्रन एकेडमी तक सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। शिकायत के बाद नगर पंचायत ने निर्माण प्रक्रिया शुरू की है। सड़क 4.30 मीटर चौड़ी होगी। अधिशासी अधिकारी विपिन कुमार सेंगर ने बताया कि प्रमुख मार्ग होने के कारण इसका निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें