फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किस के सिर बंधेगा जीत का ताज, आज होगा साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मंगलवार को दोपहर बाद तक चुनाव परिणाम आ जाएगा। चुनाव परिणाम आने के बाद पता चलेगा कि अमरोहा लोकसभा सीट से सांसद का ताज किसके सिर पर बंधेगा। हालांकि, सभी प्रत्याशी अपनी जीत को पक्का मान रहे हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा, गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी व बसपा के बीच माना जा रहा है। देखना है कौन बाजी मारता है। अमरोहा लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद दानिश अली कांग्रेस-सपा गठबंधन से प्रत्याशी के तौर पर दूसरी बार मैदान में हैं। वहीं, भाजपा से कंवर सिंह तंवर लगातार तीसरी बार चुनाव में उतरे। वहीं, बसपा से डॉ. मुजाहिद हुसैन किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

2019 में बसपा-सपा गठबंधन से चुनाव लड़े कुंवर दानिश अली ने भाजपा के सांसद रहे कंवर सिंह तंवर को 63248 मतों से शिकस्त देकर चुनाव जीता था। इस बार दोनों फिर से आमने-सामने हैं। चुनाव में भाजपा, कांग्रेस एवं बसपा के प्रत्याशियों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंकी। भाजपा प्रत्याशी को जहां अपने परंपरागत वोटों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर जीत का भरोसा है, तो कांग्रेस प्रत्याशी गठबंधन एवं अपने परंपरागत वोटों से जीत को लेकर निश्चिंत हैं। वहीं बसपा प्रत्याशी डॉ. मुजाहिद हुसैन भी बसपा के कैडर वोट के साथ-साथ सर्व समाज के वोटों को अपने पक्ष में मान कर चल रहे हैं।

अमरोहा में जमकर चले थे नेताओं के सियासी तीर



अमरोहा सीट पर अपनी जीत पक्की करने को लेकर सभी पार्टियों के कद्दावर नेताओं ने यहां जनसभाएं की। भाजपा की और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां पहुंचे, तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी तीन बार जनसभाओं को यहां संबोधित किया। इसके अलावा दोनों डिप्टी सीएम ने भी यहां सभाएं की। कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में राहुल गांधी एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अलावा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी उनके समर्थन में यहां पहुंचे थे। वहीं, बसपा प्रत्याशी डॉ. मुजाहिद हुसैन के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती ने यहां जनसभा की थी। अब देखना होगा कि जनता ने किस पर अपना भरोसा जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन




-
ये हैं अमरोहा सीट के प्रत्याशी
प्रत्याशी -दल
कंवर सिंह तंवर -भाजपा
डॉ. मुजाहिद हुसैन -बसपा
दानिश अली - कांग्रेस-सपा
सुहेल हैदर -अखिल भारतीय परिवार पार्टी
कुशाग्र -निर्दलीय
नरेंद्र सिंह -निर्दलीय
कुमदेश कुमार -निर्दलीय
काशिफ हुसैन -निर्दलीय
जीतपाल राणा -निर्दलीय
दानिश पुत्र नफीस -निर्दलीय
सुरेश -निर्दलीय
नईमुद्दीन -निर्दलीय
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें