कौन बनेगा करोड़पति के शो में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे गजरौला में आरपीएफ के इंस्पेक्ट
- फोटो : GAJRAULA
अमरोहा। आरपीएफ थाने के इंस्पेक्टर सुभाष विश्नोई ने कौन बनेगा करोड़पति शो में प्रतिभाग किया। हालांकि तीसरे सवाल का सही जवाब नहीं देने पर वह शो से बाहर हो गए।
केबीसी के आठ प्रतिभागियों में फास्टेस फिंगर फास्ट के माध्यम से प्रतिभागी का चयन किया गया। गजरौला रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष विश्नोई ने सबसे कम समय में सवाल का जवाब दिया। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि गजरौला औद्योगिक नगरी के नाम से चर्चित है। इसके बाद सुभाष विश्नोई ने उनके दो सवालों के सही जवाब दिए। तीसरे सवाल था-यातायात के नियमों में स्टॉप का संकेत किस आकार का होता है। सुभाष विश्नोई ने लाइफ लाइन 50-50 का इस्तेमाल किया। इसके बाद स्क्रीन से दो गलत जवाब गायब हो गए, लेकिन वह सही जवाब नहीं दो सके और खेल से बाहर हो गए।