फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्कॉर्पियो को बचाने के प्रयास में अनिंयत्रित होकर नाले में पलटा ट्रक

Sat, 01 Nov 2025 02:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बिजनौर मार्ग पर स्कॉर्पियो को बचाने के प्रयास में अनिंयत्रित हुआ बाजरे से भरा ट्रक नाले में पलट गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। चालक ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। शुक्रवार दोपहर तक भी ट्रक को नाले से नहीं निकाला जा सका था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे एकेके इंटर कॉलेज के पास यह हादसा हुआ। ट्रक चालक संजय बाजरा भरकर जोया से बिजनौर की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक सामने से आई एक स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने कट मार दिया। स्कॉर्पियो को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर कॉलेज की साइड में नाले में पलट गया। ट्रक चालक ने खिड़की से कूदते हुए खुद को बचाया। सूचना पुलिस को दी। वहीं, स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। दो क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करने के प्रयास किए जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। स्कॉर्पियो को ट्रेस करने के लिए बिजनौर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें