फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रील बनाते समय युवक रामगंगा पोषक नहर में बहा

Wed, 28 May 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

रामगंगा पोषक नहर किनारे रील बनाना युवक को भारी पड़ गया। युवक अचानक होकर नहर में गिर गया और तेज बहाव में बह गया। जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ को बुलाया है। गोताखोर भी युवक की तलाश में जुटे हैं।
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर सराय निवासी पिंकू (20) धनौरा क्षेत्र के गांव शाहपुर रझेड़ा निवासी अपने मौसा धमेंद्र सिंह के घर आया हुआ था। मंगलवार दोपहर एक बजे वह पास के ही गांव गादीखेड़ा में पोषक नहर के किनारे खड़े होकर मोबाइल फोन से रील बना रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह नहर में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के नहर में गिरने पर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। जानकारी होने पर युवक के रिश्तेदार व पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीण गोताखोराें को बुलाकर उसकी तलाश कराई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ को बुलाने के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है। उधर, नहर किनारे मौजूद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। इन दिनों रामगंगा पोषक नहर का जलस्तर करीब 20 फीट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें