फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मायके से नहीं आई पत्नी तो युवक ने दे दी जान, हंगामा

Sun, 17 May 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी (अमरोहा)। सैदनगली के गांव पुटसल में पत्नी के मायके से न आने से परेशान युवक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद बिना कार्रवाई के ही परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव पुटसल में जगवीर (35) का परिवार रहता है। शनिवार की सुबह को जगवीर का शव घर के कमरे में दीवार में लगी खूंटी से फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रभारी विकास सहरावत, चौकी प्रभारी उझारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। बाद में सीओ पंकज कुमार त्यागी भी पहुंच गए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को लिए ले जाने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने शव को नहीं ले जाने दिया। इसी को लेकर नोकझोंक के साथ हंगामा भी हुआ। मृतक के भाई सुखवीर ने बताया कि जगवीर का अपनी पत्नी के साथ करीब एक माह से विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी मायके में ही रूकी हुई थी। पत्नी के ससुराल नहीं आने की वजह से वह परेशान चल रहा था। इसी को लेकर उसने आत्महत्या की है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन बेटियां छोड़ी हैं। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि परिजन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से भी मना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें