फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समियों में स्टेशनरी नहीं, एआर कोऑपरेटिव मैडम के सवाल से जिला प्रबंधक निरुत्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला लेखाकार ने एक दिन के लिए सहायक आयुक्त और सहायक निबंधक सहकारिता का पदभार संभाला। उन्होंने विभागीय कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। धान खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिए। पीसीएफ के जिला प्रबंधक से स्टेशनरी उपलब्ध नहीं होने पर चिंता जाहिर की। एआर कोऑपरेटिव मैडम ने जब पूछा कि कब आएगी स्टेशनरी तो वह निरुत्तर हो गए। उन्होंने कहा किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। किसानों को डीबीटी का लाभ अविलंब मिलना चाहिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को विकास भवन के सहायक आयुक्त और सहायक निबंधक सहकारिता कार्यालय का माहौल बदला हुआ था। ड्योढ़ी सहकारी समिति की लेखाकार रेनू शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे विकास भवन के गेट पर पहुंचीं। सहायक आयुक्त और सहायक निबंधक सहकारिता दीपक थरेजा और समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार ने स्वागत किया। उन्हें बुकें देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद वह सहायक आयुक्त और सहायक निबंधक के कमरे में पहुंचीं। वह सीट पर बैठीं। उन्होंने इसके बाद विभागीय कार्यों की बिंदुवार समीक्षा शुरू की। उर्वरक बिक्री के बारे में जाना। सहायक आयुक्त ने उन्हें बताया कि 6,213 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण हो चुका है। इसके बाद बफर स्टॉक के बारे में जाना। उन्हें बताया गया कि फिलहाल 16,118 मीट्रिक टन उपलब्ध है। इसके अलावा गेहूं बीज के बारे में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि 50 प्रतिशत वितरण हो चुका है। उन्होंने गेेहूं के बीज वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीसीएफ के जिला प्रबंधक से फोन पर कार्यशैली पर नाराजगी जताई। कहा कि स्टेशनरी अविलंब उपलब्ध करा दें ताकि केंद्रों में किसानों का ब्योरा दर्ज हो सकें। किसानों को डीबीटी आसानी से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें