फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रेमिका के गर्भवती होने पर शादी से मुकरा, पंचायत ने कराया निकाह

Mon, 25 Sep 2023 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। गांव के ही युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर शादी करने से इनकार कर दिया। लेकिन जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो पंचायत के दबाव में प्रेमी को निकाह करना पड़ा।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले युवक का प्रेम प्रसंग दो साल से गांव की युवती के साथ चल रहा है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर प्रेमी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। युवती ने शादी करने के लिए कहा तो प्रेमी ने इनकार कर दिया। इतना ही नहीं उससे बात करना भी बंद कर दिया। युवती ने यह बात अपने परिजनों को बताई। शनिवार की शाम युवती के परिजन कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामला पुलिस तक पहुंचा तो दोनों पक्षों के बीच पंचायत बैठ गई । इस दौरान पंचायत ने प्रेमी से निकाह करने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद प्रेमी शादी करने के लिए तैयार हो गया। तुरंत ही पंचायत ने मौलाना को बुलाकर निकाह कर दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। निकाह होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें