फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: दोबारा मेला जाने की जिद परिजनों ने नहीं की पूरी, गजरौला में बेटी को साथ लेकर ट्रेन के आगे कूद गई महिला

Mon, 27 Nov 2023 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, (गजरौला) अमरोहा

सार

महिला के ट्रेन के आगे कूदने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उसे आनन-फानन स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में गिरी महिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोबारा तिगरी गंगा मेला जाने की जिद पूरी नहीं होने पर महिला बच्ची को साथ लेकर ट्रेन के आगे कूद गई। ट्रेन की चपेट में आकर दोनों मां-बेटी घायल हो गईं। सूचना पाकर आरपीएफ व थाना पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


महिला अमरोहा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी ग्रामीण परिवार सहित तिगरी मेले में गया। मुख्य स्नान से दो दिन पहले मेले से लौट आया। जिसका उसकी पत्नी ने विरोध किया। उसने दोबारा मेले में जाने की जिद की। जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

घर में कलह न हो, इसी के चलते ग्रामीण रविवार को मेला जाने के लिए तैयार हो गया। उसने पत्नी व एक साल की बेटी को साथ लिया। गजरौला में पहुंचने पर ग्रामीण ने पत्नी से कोई जरूरी काम बताते हुए बाइक से उतार दिया। पत्नी अपनी डेढ़ साल की बेटी को लेकर ई-रिक्शा में सवार होकर चाकेश्वर मंदिर के सामने से निकल कर रेलवे लाइन पर पहुंच गई।

उधर नजीबाबाद-गजरौला यात्री गाड़ी गुजर रही थी। महिला बेटी को लेकर उसके आगे कूद गई। जिससे दोनों घायल हो गईं। खबर लगते ही आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस व आरपीएफ मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें