फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गढ़ मेले में गंगा में डूब रहे श्रद्धालु को अमरोहा की पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
तिगरीधाम। तिगरी गंगा मेला व हापुड़ जिले का गंगा मेला इस बार बेहद नजदीक लगे हैं। दोनों के बीच में बस गंगा की जलधारा है। श्रद्धालुओं को डूबने से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। बैरिकेडिंग की गई। मगर इसके बाद भी श्रद्धालु बाज नहीं आ रहे। गढ़ गंगा मेले में आए दो श्रद्धालु रविवार को स्नान करते समय डूब गए। उनको डूबने की सूचना अमरेाहा जिले की पुलिस को मिली। पुलिस कर्मियों ने एक को बचा लिया, लेकिन उसका दूसरा साथी हाथ नहीं लगा। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि दो श्रद्धालु डूब गए थे। एक को बचा लिया है। वह मेरठ के रहने वाला है। उधर शनिवार की रात तिगरी गंगा मेले में युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि एक श्रद्धालु के सिर में डंडे से वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। उसे परिजन निजी अस्पताल में ले गए थे। इस संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें