मंगलवार की सुबह ब्रजघाट चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान टीयूवी 300 कार पकड़ी। कार की तलाशी लेने पर उसमें विभिन्न मार्का शराब की 24 पेटी लदी थीं। कार सवारों को उतार कर उनकी तलाशी ली। दोनों के कब्जे से 315 बोर के एक-एक तमंचा बरामद किया। उनके कब्जे से चार कारतूस भी मिले। पुलिस दोनों को गजरौला थाने में आई।
यहां सीओ अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी अरिहंत सिद्घार्थ ने आरोपियों से पूछताछ की। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा व चंडीगढ़ आते-जाते रहते हैं। वहां पर शराब सस्ती मिल जाती है। इसलिए होली पर दोस्तों को शराब पिलाने के लिए वहां से लेकर आ रहे थे। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।