फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: युवक को झांसे में लेकर कराया धर्म परिवर्तन, जान से मारने की दी धमकी; पीड़ित ने CM दरबार में की शिकायत

Tue, 28 Feb 2023 06:08 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

चंद्रशेखर यादव का आरोप है कि तुफैल खान गिरोह बनाकर भोले-वाले लोगों का धर्म परिवर्तन कराता है। उसने झांसा दिया कि वह उनकी हर समस्या को दूर कर सकता है। नौकरी भी लगवा देगा और उसकी शादी अपनी साली से करवा देगा। आरोप है कि धर्म के नाम पर विदेशों से हवाला का पैसा आता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ साल पहले दिल्ली में नौकरी के लिए गए युवक को झांसे में लेकर दंपती ने उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। बाद में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री दरबार में की, जिसके बाद नगर कोतवाली पुलिस ने दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अमरोहा नगर के मोहल्ला नौगजा में श्याम सिंह यादव का परिवार रहता है। उनके बेटे चंद्र शेखर यादव आठ साल पहले अपने दोस्त के साथ नौकरी की तलाश में दिल्ली गए थे। कई दिन तक नौकरी नहीं लगी तो वह दरगाह हजरत निजामुद्दीन में फूल चढ़ाने के लिए चले गए। इस दौरान उनकी मुलाकात मदीना मस्जिद के निकट रहने वाले तुफैल खान से हुई, जिसके बाद चंद्रशेखर यादव और तुफैल खान के बीच दोस्ती हो गई।

तुफैल खान चंद्रशेखर यादव से मिलने अमरोहा आने लगा। इस दौरान उसने झांसा दिया कि वह उनकी हर समस्या को दूर कर सकता है। नौकरी भी लगवा देगा और उसकी शादी अपनी साली से करवा देगा। आरोप है कि तुफैल खान ने झांसे में लेकर हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। चंद्रशेखर यादव इसका विरोध किया तो तुफैल ने उसे भी लालच दिया। इसमें तुफैल खान की पत्नी भी शामिल थी। कुछ दिन पहले तुफैल खान अमरोहा आया और चंद्रशेखर यादव को कलमा पढ़ा दिया। इस दौरान उसने 50 हजार रुपये नगद भी दिए।

विज्ञापन

इतना ही नहीं आरोपियों ने आईडी में नाम परिवर्तन कराने के लिए सारे प्रमाणपत्र भी ले लिए, जिसके बाद आरोपी निजामुद्दीन में ही अपने मदरसे जामिया अरेबिया निजामिया में चंद्रशेखर को रखने लगे। नौकरी नहीं लगने तक खर्चे के लिए 10 हजार रुपये देने लगे। तुफैल खान ने नमाज पढ़ना सिखाया। चंद्रशेखर यादव का आरोप है कि तुफैल खान गिरोह बनाकर भोले-वाले लोगों का धर्म परिवर्तन कराता है। वर्ष 2017 में चंद्रशेखर यादव और तुफैल खान के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद चंद्रशेखर यादव मदरसा छोड़कर अमरोहा चला आया। तुफैल खान ने किसी को धर्म परिवर्तन की बात बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। परिवार के सदस्यों की हत्या करने के लिए धमकाया।

पीड़ित चंद्रशेखर यादव ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में की। उनके आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने तुफैल खान और उसकी पत्नी निवासी मदीना मस्जिद निकट डीपीएस स्कूल निजामुद्दीन दिल्ली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में आईपीसी की धारा 420, 328, 506, उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3 और 5(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

चंद्रशेखर यादव से नाम बदलकर रख दिया मोहम्मद बिलाल
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि आरोपियों ने धर्म परिवर्तन कराकर चंद्रशेखर यादव का नाम मोहम्मद बिलाल रख दिया था। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसकी सभी आईडी में नाम परिवर्तन भी करा दिया। पूरे मामले की जांच की जा रही है। इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

धर्म परिवर्तन के बाद परिवार वालों ने चंद्रशेखर को कर दिया था बेदखल
चंद्रशेखर यादव के धर्म परिवर्तन करने से उसके परिवार वाले नाराज थे, जिसके बाद उन्होंने चंद्रशेखर यादव को बेदखल कर दिया था। वर्तमान में वह अमरोहा में किराए के मकान में रहकर जीवन यापन कर रह है।

चंद्रशेखर यादव का आरोप, विदेश से आता है हवाला का पैसा
चंद्रशेखर यादव का आरोप है कि आरोपी तुफैल का यही काम है। ये लोग गिरोह बनाकर भोले वाले लोगों को बहला-फुसलाकर मुस्लिम धर्म में परिवर्तन कराते हैं। धर्म के नाम पर विदेशों से हवाला का पैसा आता है। तुफैल खान अपनी पत्नी बच्चों के साथ यूपी के मुस्लिम गांव में जाकर चंदे के नाम पर भी पैसा इकट्ठा करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें