फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: साइबर ठगी के लिए तो नहीं तैयार किए गए 498 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जोया ब्लॉक की तोफापुर ग्राम पंचायत के सचिव की आईडी हैक कर 19 राज्यों के लोगों के नाम पर 498 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में साइबर अपराध की आशंका गहरा गई है। प्रमाणपत्र जारी करने का मकसद और सरकारी सिस्टम में सेंधमारी कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारों के मुताबिक, जन्म प्रमाणपत्र का इस्तेमाल अन्य दस्तावेज बनवाने में हो सकता है। हालांकि, केवल इसके आधार पर आधार कार्ड बनना या बैंक खाता खुलना सुनिश्चित नहीं है। इसके लिए निर्धारित नियमों और पहचान सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होती है। फिर भी फर्जी पहचान के जरिए बैंक खाते खुलवाने या साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में खातों का इस्तेमाल करने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस पता लगा रही है कि सचिव की आईडी कैसे हैक हुई, प्रमाणपत्र जारी करने में किन जानकारियों का इस्तेमाल किया गया और इसके पीछे कौन लोग हैं। यह भी जांच होगी कि प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल अन्य दस्तावेज बनवाने या साइबर अपराध में तो नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें