फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तीन दोस्तों ने की वेल्डर की हत्या, दो आरोपी पुलिस ने हिरासत में लिए

Wed, 02 Aug 2023 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। स्कूल वाहन चालक के वेल्डर बेटे की तीन दोस्तों द्वारा हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक गंभीर रूप से रेलवे लाइन पर घायल मिला था। जहां से परिजन उसे उपचार के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दो आरोपी पुलिस ने हिरासत में लिए। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर एक नामजद व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

चौहानपुरी मोहल्ला निवासी कैलाश सिंह जाटव ने बताया कि वह धनौरा के एक निजी स्कूल की गाड़ी चलाते हैं। उनका 20 वर्षीय बेटा लोकेश वेल्डर था। वह मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में काम करता था। लोकेश सोमवार की दोपहर दो बजे ठाकुरद्वारा से घर आया। शाम को घर से घूमने चला गया। इसके बाद उन्होंने बेटे को कई बार फोन किया। मगर बेटे का फोन नहीं मिला। इस पर चिंता और बढ़ गई। रात को साढ़े नौ बजे खुद लोकेश का फोन आया। उसने फोन पर बताया कि मोहल्ले के ही तीन युवक उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। वह बूढ़े बाबू के मठ के निकट रेलवे लाइन पर गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलते ही वह तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। लोकेश वहां पर गंभीर रूप से घायल मिला। उसकी बगल में गहरा घाव था। जिससे खून निकल रहा था। शरीर पर अन्य जगह भी चोट के निशान थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घायल को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे अमरोहा रेफर कर दिया। परिजन बेटे को मेरठ ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। रात में दो बजे परिजन शव को सीएचसी लेकर आए। उधर घटना की सूचना पाकर पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रात में ही दबिश देकर दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर मोहल्ले के ही रंजीत व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। सीओ अरुण कुमार सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें