फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सड़कों पर बरात...लोगों का बजा बैंड, तीन घंटे तक लगा भीषण जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
टीपी नगर से शाह विलायत तक जाम में फंसे वाहन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। शुक्रवार रात शहर की मुख्य सड़कों पर शादी की बरातों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी। शहर के बिजनौर रोड, आजाद रोड पर में बरातियों की भारी भीड़ और तेज बाजा-बैंड की आवाज के बीच यातायात ठप हो गया। सड़कों पर बरात के चलते जाम में फंसे लोगों का बैंड बज गया। वाहनों का निकलना तो पैदल निकना भी दूभर हो गया। शहर की सड़कों पर तीन घंटे तक जाम बना रहा। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रात लगभग 9 बजे से बरात शहर के बिजनौर रोड के बीचों-बीच प्रवेश कर गईं। तेज डीजे और बाजा-बैंड के साथ बारात में शामिल लोग सड़कों पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान टीपी नगर चौराहे से शाहविलायत दरगाह तक सैकड़ों वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। उधर मैरिज हॉल के बाहर खड़े वाहनों भी जाम का कारण बने।
विज्ञापन

बाइक, कार और ऑटो की लंबी कतारें सड़कों पर लगी रहीं, जिससे कोई भी आसानी से अपनी गंतव्य तक नहीं पहुच पा रहा था। दुकानदारों ने कहा कि जाम के कारण उनकी दुकानदारी प्रभावित हुईं। कुछ ग्राहकों को दुकान तक पहुंचने में दिक्कत हुई, जबकि कुछ ने व्यापार छोड़कर घर लौटने का निर्णय लिया। शहरवासियों ने भी आयोजकों से अपील की है कि बरात या अन्य बड़े कार्यक्रमों के दौरान सार्वजनिक सड़क पर ध्यान रखा जाए और नियमों का पालन किया जाए।
विज्ञापन

जाम लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंची, लेकिन रात के समय बरातियों की संख्या और उत्साह के चलते ट्रैफिक नियंत्रण करना कठिन हो गया। टीएसआई अनुज मलिक ने बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण जाम को पूरी तरह रोक पाना संभव नहीं था। भविष्य के लिए इस संबंध में मैरिज हॉल संचालकों से बात की जाएगी। शुक्रवार की रात के जाम में अमरोहा शहर की सड़कों पर बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या को फिर से उजागर किया। लोगों का कहना है कि यदि मैरिज हॉल संचालक पहले से प्रशासन से अनुमति लेकर मार्ग बंद करने और यातायात प्रबंधन की योजना बनाएं, तो ऐसे हालात से बचा जा सकता है। तीन घंटे तक चले जाम के बाद रात लगभग 11 बजे यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें