फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी के बाद मौसम खुशनुमा, गर्मी-उमस से मिली निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
उमड़-घुमड़ के आए बदरा शुक्रवार की सुबह कुछ देर ही बरसे। अमरोहा में तो बूंदाबांदी रही। जबकि कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। बारिश होने के किसानों के चेहरे खिल उठे। दिनभर बादल छाए रहने से मौसम खुशनुमा हो गया। गर्मी और उमस से लोगों को निजात मिली। खुशनुमा मौसम में घरों से निकल कर मस्ती करते दिखे। वहीं पार्क और खेल के मैदानों में भी बच्चों, बुजुर्ग और नौजवानों ने मौसम का आनंद लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह छाए बादलों से मौसम बदल गया। ठंडी हवाएं चलीं। बादल बृहस्पतिवार की रातभर बरसने को बेताब दिखे। शुक्रवार की तड़के में बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम का मिजाज बदलते हीकिसानों के चेहरे पर खिल उठे। बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। सूर्यदेव बादलों के बीच अठखेलियां करते दिखे। अधिकतम तापमान लुढ़क कर 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। इस बूंदाबांदी से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। जिला कृषि अधिकारी डॉ.राजीव कुमार ने बताया कि सोमवार तक बारिश होने के आसार है। बादल छाए रहेंगे और बारिश भी होगी। उन्होंने बताया कि इस समय धान की फसलों को नमी के लिए सिंचाई की जरूरत है। इस बारिश से फसलों को बेहद फायदा होगा। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें