फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज, नौ डिग्री तापमान लुढ़का

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। धनतेरस के दिन मौसम ने करवट बदल ली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। जिसके बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। ठंडी हवाएं चलीं। जिससे लोगों को शीत लहर का एहसास हुआ। लोग घरों से गर्म कपड़े पहन कर निकले। तापमान में नौ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बूंदाबांदी के चलते गन्ने की छिलाई प्रभावित हो गई। वहीं, अब ठंड बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह आंख खुली तो बारिश की फुहार देख कर लोग अचंभित रह गए। क्योंकि बृहस्पतिवार को मौसम बिल्कुल साफ था। आसमान में काले और घने बादल छाए रहे। दोपहर बारह बजे के बाद हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, नौगांवा सादात और अमरोहा तहसील क्षेत्र के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चली। बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाओं ने शीतलहर का एहसास कर दिया। बूंदाबांदी के चलते सड़कों पर भीड़ कम रही।
मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। शुक्रवार की शाम तमाम लोग गर्म कपड़े पहन कर घर से निकलते हुए दिखे। जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान में नौ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री लुढ़का है। उन्होंने बताया कि इस बूंदाबांदी से किसी फसल को नुकसान नहीं है। केवल बूंदाबांदी के चलते गन्ने की छिलाई प्रभावित हुई है। बताया कि शनिवार और रविवार को मौसम साफ रहेगा। सोमवार और मंगलवार को फिर बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी भी होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें