फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी के बिगड़ा मौसम का मिजाज, ठिठुरन-गलन बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अमरोहा में गलन और शीतलहर वाली ठंड के रूप में गुरुवार को महसूस किया गया। सूर्यदेव आसमान में अठखेलियां करते दिखे। हल्की बूंदाबांदी हुई तो ठिठुरन बढ़ गई। दोपहर में सूरज ने दर्शन दिए, बावजूद इसके वातावरण में गलन रही। ठंड के मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखें। कत्तई लापरवाही न बरतें। स्वास्थ्य गड़बड़ाने पर चिकित्सकों से संपर्क करें।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह की शुरुआत बादल और हल्की बूंदाबांदी के साथ हुई। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह दिन की शुरुआत बादलों के बीच हुई। सर्द हवाओं ने मौसम में ठिठुरन पैदा कर रखी है। करीब दस बजे बूंदाबांदी हुई। गुजरे तीन दिन से मौसम का मिजाज बदल गया। सर्द मौसम के साथ कोहरे का भी सामना करना पड़ रहा है। बूंदाबांदी के बाद ठंड का प्रकोप और ज्यादा बढ़ गया। इस दौरान कुछ पलों के लिए सूर्यदेव के भी दर्शन हुए। सूर्यदेव को फिर बादलों ने अपने आगोश में छिपा लिया। जनरल फिजिशियन डॉ. फाइक अली ने बताया कि तापमान में परिवर्तन के समय कई स्वास्थ्य समस्याएं साथ आती हैं। इनसे बचने के लिए सही समय पर बचाव और उपचार जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें