फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : आज भी बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तीन दिन भीषण गर्मी पड़ने के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवा चली। तेज हवाओं के चलने से आम कारोबारियों के पसीने छूट गए। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। शुक्रवार को भी बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को मौसम में बदलाव के संकेत दिखने लगे। बुधवार की रात तेज हवाएं चलती रहीं। आसमान में हल्के बादल छाए रहे। इससे दिन के तापमान में भी गिरावट आ गई। आसमान में बादलों के छाने और हल्की बूंदाबांदी के बाद ठंड का महसूस होने लगा है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि अगले चौबीस घंटे बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है, लेकिन इस बारिश से फसलों को कोई नुकसान नहीं होगा। अगर तेज हवाएं चली तो आम को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें