भारतीय किसान यूनियन चौधरी करतार सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा कि परिषदीय स्कूलों के एकीकरण का संगठन हर स्तर पर विरोध करेगा। यह जनहित में नहीं है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हरिद्वार में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि 10 सितंबर को जनपद में एक विशाल किसान महापंचायत अतरासी पुल के नीचे होगी। इसमें 50 हजार से अधिक किसानों के आने का लक्ष्य है। यह एक तरह से ऐतिहासिक किसान महापंचायत होगी। उन्होंने कहा कि परिषदीय स्कूलों के एकीकरण का संगठन पूरी तरह से विरोध करेगा। यह जनहित में नहीं है।
युवा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालय में ज्यादातर गरीब मजदूरों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। इस समस्या को लेकर संगठन पूरी तरह से शिक्षकों के साथ है। इस दौरान जिलाध्यक्ष जय सुखलाल गिल, सुखेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, संजीव सिंह, पप्पू सिंह, नरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश मौजूद रहे।