फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमें रसूले खुदा के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए : मुफ्ती अफ्फान

Wed, 27 Aug 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
ईद मिलादुन्नबी के जलसे में विचार रखते मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी। स्रोत कमेटी
विज्ञापन
अमरोहा। मुस्लिम कमेटी के तत्वावधान में ईद मिलादुन्नबी के 17 दिवसीय कार्यक्रम की कड़ी में सोमवार रात पहला नातिया मुशायरा व जलसा मोहल्ला लकड़ा स्थित मदरसा बाजार रज्जाक में आयोजित किया गया। उलेमा ने जहां लोगों को सीरत-ए-नबी पर चलने की ताकीद की। वहीं, शायरों ने रसूले अरबी की शान में नाते सुनाकर महफिल में नूरानियत का रंग भर दिया।
विज्ञापन


जलसा और महफिल-ए-नात की शुरुआत कारी एहसान ने कुरान की तिलावत से की। इसके बाद शायर नाजिम हुसैन आरिफ, मेहरबान अमरोहवी, अमजद अमरोहवी ने नात का नजराना पेश किया। मदरसा जामिया इस्लामिया अरबिया जामिया मस्जिद के मुफ्ती सैय्यद मोहम्मद अफ्फान मंसूरपुरी ने रबी-उल-अव्वल के मुबारक महीने पर रोशनी डाली।
उन्होंन कहा कि इस महीने की रहमत पूरी दुनिया पर अपनी छाया डाल रही है। यह वह पाक महीना है, जिसमें पैगंबर मोहम्मद मुस्तफा दुनिया में तशरीफ लाए। उनकी आमद से बुराइयों का खात्मा हुआ और जहालत के अंधेरे हमेशा के लिए मिट गए। हमें उन्हीं के बताए रास्तों पर चलना चाहिए। दुआ के साथ जलसे का समापन हुआ। महफिल की सरपरस्ती हाजी नसीम अहमद खां तथा अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन डाॅ.अफसर परवेज ने की जबकि संचालन डाॅ.नासिर अमरोहवी ने किया। आखिर में इस दौरान कमेटी अध्यक्ष इकबाल अहमद खान, इकरार अहमद अंसारी, कौसर अली अब्बासी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें